Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वी.डी. सतीशन अब हर केरलवासी की आवाज़ को करेंगे रिप्रेजेंट, यह जीत हर UDF वर्कर और डिजिटल वॉरियर की है : राहुल गांधी

वी.डी. सतीशन अब हर केरलवासी की आवाज़ को करेंगे रिप्रेजेंट, यह जीत हर UDF वर्कर और डिजिटल वॉरियर की है : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वी.डी. सतीशन (V.D. Satheeshan) ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF)गठबंधन की भारी जीत के बाद वह राज्य के नए CM बने हैं। यह करीब एक दशक बाद लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस की वापसी का मौका है।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन (V.D. Satheeshan) के शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि केरल के लोगों ने इस सरकार के लिए लड़ाई लड़ी है। उनकी आवाज़ इसे रास्ता दिखाएगी।

उन्होंने लिखा कि वी.डी. सतीशन (V.D. Satheeshan) और पूरी कैबिनेट को बहुत-बहुत बधाई, जो अब हर केरलवासी की आवाज़ को रिप्रेजेंट करेंगे। के.सी. वेणुगोपाल को धन्यवाद, जिन्होंने इस कैंपेन को सबसे आगे रहकर लीड किया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि यह जीत हर UDF वर्कर और डिजिटल वॉरियर की है, जिन्होंने इस कैंपेन के दौरान बिना थके कुर्बानी दी। काम अब शुरू होता है।

केरलम जीत गया है। UDF लीड करेगा। इस जीत के साथ एक वादा जुड़ा है तरक्की का, खुशहाली का और एक ऐसी सरकार का जो अपने हर एक व्यक्ति के लिए काम करे।हमारा

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर है हमला, इनकी आवाज़ को नहीं किया जा सकता नज़रअंदाज़
Advertisement