Vaibhav Sooryavanshi Century : इंडिया बनाम इंग्लैंड, आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और फाइनल में टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 200 रनों के पार पहुंच चुका है।
पढ़ें :- हितमैन का रिटायरमें, गंभीर को कोच के पद से हटाने की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी
भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2026 में पहला शतक है। वह 55 गेंदों में शतक तक पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजजुक के बाद वैभव इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। मलाजजुक ने मौजूदा एडिशन में जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक जड़ा था। बता दें कि भारत ने 22 ओवर के बाद 213/2 स्कोर खड़ा किया है। वैभव 67 गेंदों में 145 रन और वेदांत त्रिवेदी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद हैं। अब तक वैभव के बल्ले से 12 छक्के और 12 चौके निकल चुके हैं।