Vaibhav Sooryavanshi News : यूके दौरे पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली है, जो महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव को एक सख्त नियम का पालन करना होगा। वह अपनी टीम बाकी सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं कर सकेंगे।
पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सेफगार्डिंग पॉलिसी के अनुसार, 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी को वयस्क खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम और शॉवर सुविधाएं शेयर कर सकते। ऐसे में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी ये नियम लागू होगा। उन्हें टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, वह सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम मीटिंग, अभ्यास सत्र और मैच की तैयारियों में शामिल रहेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आयरलैंड बनाम भारत और इंग्लैंड बनाम टी20 सीरीज आईसीसी इवेंट नहीं हैं, बल्कि द्विपक्षीय सीरीज हैं। ऐसे में स्थानीय कानून और सुरक्षा नियम ही लागू होंगे। इनमें आईसीसी भी हस्तक्षेप नहीं करेगा। क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की है कि आयरलैंड दौरे के दौरान वैभव पर यही नियम लागू रहेंगे। भारतीय टीम को तीन अलग-अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो सके।