Vaibhav Sooryavanshi vs Sri Lanka A : ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला है। सूर्यवंशी ने इंडिया ए की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए खिलाफ 29 गेंदों में 94 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। लेकिन, वह एक यादगार शतक से चूक गये। इस मैच में मेजबान श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी
रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम दांबुला में खेले जा रहे फाइनल मैच में श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन, वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत ने श्रीलंकाई गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी। इस दौरान वैभव ने मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और विरोधी टीमों के गेंदबाजों को चौके-छक्के जड़ते रहे। वैभव जब आउट हुए तो उस वक्त 8.2 गेंदों में इंडिया ए का स्कोर- 132/1 था। उन्होंने अपनी 94 रनों की पारी के दौरान 10 छक्के और 8 चौके जड़े। वैभव अपने शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए। लेकिन, उनकी इस धमाकेदार पारी ने इंडिया ए को जबरदस्त शुरुआत दिलाई है।