Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची वंदे भारत ट्रेन,अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया भव्य स्वागत

नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची वंदे भारत ट्रेन,अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया भव्य स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  गोरखपुर से नौतनवा रेलवे स्टेशन तक पहली बार वंदे भारत ट्रेन ट्रायल रन के लिए पहुंची। स्टेशन पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने समर्थकों के साथ ट्रेन का स्वागत किया।

पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

ट्रेन के चालक दल में देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और सुनील कुमार भारती शामिल थे। नगर अध्यक्ष ने दोनों को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग वंदे भारत को देखने पहुंचे।

नगर अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि बड़े महानगरों में चलने वाली वंदे भारत का सीमावर्ती क्षेत्र नौतनवा में आना गौरव की बात है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास नीति का परिणाम बताया।

तकनीकी मानकों पर खरा उतरने और ट्रायल सफल होने पर नौतनवा-इलाहाबाद रूट पर नियमित वंदे भारत सेवा शुरू होगी। नगर अध्यक्ष ने विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक नौतनवा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, घर से मिला था 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश
Advertisement