Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Vanarshi: वाराणसी ने रचा इतिहास , 24 घंटे में 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर की हुई जांच

Vanarshi: वाराणसी ने रचा इतिहास , 24 घंटे में 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर की हुई जांच

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले ने एक  नया इतिहास रचते हुए इंडियन बुक रेकॉर्ड्स में  अपना नाम दर्ज कराया है । जी हां ! ये सच है   बनारस में 24 घंटे के अंदर जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी एवं आरोग्य मंदिरों पर स्तन कैंसर की 1,02,446 जांचें पूरी की थी। यह अभूतपूर्व कार्य 29 सितंबर, 2025 को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के नेतृत्व में हुआ। जिले के इस कामयाबी को देखते हुए इंडियन बुक आफ रिकार्डस ने मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान दिया है।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

बता दें कि इसकी जानकारी  CMO डाक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना और ट्रीटमेंट के जागरूक होना ज़रूरी है।

बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की भागीदारी ने इस रिकार्ड को संभव बनाया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के प्रयास न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए, बल्कि समाज में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता को रेखांकित करने के लिए भी आवश्यक है।

 

 

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

 

Advertisement