Varanasi Road Accident : वाराणसी में रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज (अंडरपास) पर सोमवार को एक ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि, 3 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। पीड़ित विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे और ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो खड़ी करके सेल्फी ले रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत की बेटियों ने बिखेरा जलवा: मोना को गोल्ड, अवनि ने जीता सिल्वर मेडल
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी युवक शिवपुर के रहने वाले हैं और स्कॉर्पियो में सवार होकर मीरजापुर मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन करने गए थे। कथित तौर पर लौटते समय ये लोग ओवरब्रिज पर गाड़ी खड़ी करके सेल्फी ले रहे थे और रील बना रहे थे। तभी पीछे से आ रहे प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 15 फीट की स्कॉर्पियो 7 फीट की बची। आधा हिस्सा गायब हो गया। लाशें सड़क से चिपक गईं।
टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के आसपास खड़े तीन युवकों कुचलने से मौत हो गई, जबकि दो युवक पुल से नीचे सड़क पर गिर गए। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में चार घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चार में एक को कछवांरोड समेत तीन को बीएचयू अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतकों व घायलों के पहचान में जुटी है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।