Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, मकान ढहा; मलबे में कारोबारी के परिवार के छह लोगों के दबे

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, मकान ढहा; मलबे में कारोबारी के परिवार के छह लोगों के दबे

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल, पर्दाफाश।  वाराणसी के सारनाथ इलाके में बृहस्पतिवार शाम अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। पैगंबरपुर के पचकोशी क्षेत्र में धमाका इतना तेज था कि पटाखा कारोबारी राजू खान का मकान पूरी तरह ढह गया। मलबे में राजू खान और उसके परिवार के करीब छह लोगों के दबे होने की सूचना मिली। घटना के बाद पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

धमाके से आसपास के मकानों को भी नुकसान

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पास के दूसरे मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर सारनाथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें पहुंचीं। मलबे में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया। शाम 5:40 बजे तक राजू खान की मां के मलबे में दबे होने की सूचना थी। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल तलाशी अभियान चला रहा था।

एटीएस ने भी शुरू की जांच

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी घटनास्थल पर पहुंचा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में पटाखे बनाने का काम हो रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और इमारत ढह गई। हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

बताया गया कि राजू खान करीब 25 वर्षों से पैगंबरपुर में रह रहा था। उसके मकान के पीछे उसके बड़े भाई सलीम का घर है। दोनों भाइयों के पटाखा कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

प्रशासन और जांच एजेंसियां हादसे की वजह, पटाखा निर्माण की गतिविधियों और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल कर रही थीं। बचाव अभियान के दौरान मकान में मौजूद पटाखों से दोबारा विस्फोट होने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरती जा रही थी।

 

पढ़ें :- दशहरा-दीपावली पर गांव से लेकर महानगर तक रोशन रहेंगे घर और बाजार, यूपीपीसीएल ने तेज की तैयारियां
Advertisement