Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : पूजा घर के आसपास न रखें ये सामान , हो जाएं सावधान

Vastu Tips : पूजा घर के आसपास न रखें ये सामान , हो जाएं सावधान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर में पूजा घर बहुत पवित्र स्थल होता है।  रोजाना पूजा-अर्चना करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। प्राय: सभी लोग अपने घरों में एक  पूजा स्थल बनाते है। घर के पूजा स्थल पर बैठ कर लोग अपने इष्ट देव का ध्यान करते ​है। घर के पूजा स्थल पर स्वच्छता और शुद्धता विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के मंदिर के आसपास कुछ वस्तुओं के होने से आपको पूजा पाठ का कोई फल प्राप्त नहीं होता है और आपको दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन वस्तुओं को पूजा घर के आसपास नहीं होनी चाहिए।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

यदि कोई व्यक्ति अपने घर के मंदिर के आसपास पितरों या पूर्वजों की तस्वीर लगाता है, तो इससे व्यक्ति को बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। पूजा घर के आस-पास पूर्वजों की तस्वीर लगाने से परिवार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में तुरंत ही पितरों की तस्वीर को वहां से हटा देना चाहिए।  पितरों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।

घर के मंदिर में शंख भी रखते हैं लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख नहीं रखने चाहिए।

1.वास्तु के अनुसार घर में पूजा का कमरा नार्थ -ईस्ट दिशा में बनाना चाहिए।
2.हमेशा ध्यान रखें की पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
3.पूजा घर कभी बालकनी, छत या सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए।
4.पूजा घर के अंदर लाल रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
5.मंदिर को किसी भी बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए।
6.किचन, मास्टर बेडरूम इत्यादि में मंदिर बनाना एक वास्तु दोष उत्पन्न करता हैं।
7.टॉयलेट की दीवार के साथ पूजा रूम बनाना घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
Advertisement