Vastu Tips New Year 2025 : साल 2024 का अंतिम महीना (दिसंबर) चल रहा है। चंद दिनों में बाद हम सभी अंग्रेजी नए साल 2025 में प्रवेश कर जाएंगे। सबकी चाहत होती है कि नया साल उसके लिए तरक्की का साल बनें। जीवन में सकारात्मकता की प्रवाह बना रहे। ऐसे में वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए वास्तु के कुछ टिप्स को ध्यान में रखना जरूरी माना गया है। आइये जानते है नये साल के स्वागत में घर में क्या बदलाव करना जरूरी है।
पढ़ें :- 06 नवम्बर 2026 का राशिफल : धनतेरस का दिन इन 5 राशियों के लिए खास, अचानक मिल सकता है पैसा, पढ़ें अपना राशिफल
वास्तु के अनुसार, घर में टूटे पलंग या चारपाई का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। टूटे हुए पलंग या चारपाई वैवाहिक जीवन में कलह पैदा करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि नए साल में जीवनसाथी के साथ आपका जीवन सुखमय बीते तो घर के टूटे हुए फर्नीचर बाहर कर दें।
वास्तु के अनुसार, टूटे फूटे या चटके हुए बर्तन हो तो उसे बाहर कर दें। नया साल शुरू होने से पहले ऐसे बर्तनों को बाहर निकाल दें। ऐसे बर्तनों को घर में रखना अशुभ है।
फटे जूते-चप्पल
नया साल शुरू होने से पहले ऐसे जूते-चप्पलों को घर के बाहर कर दें जो टूटे हों या काम में नहीं आ रहे हो. फटे चप्पल और जूते घर में निगेटिव एनर्जी और दुर्भाग्य लाते हैं. साथ ही इससे घर में धन का अभाव बना रहता है.
टूटे हुए कांच के बर्तन
नववर्ष शुरू होने से पहले घर से टूटे हुए कांच को बाहर कर दें। इसके अलावा टूटे हुए कांच के बर्तन और टूटे हुए फोटो फ्रेम को भी तत्काल घर के बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, टूटा हुआ कांच नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। साथ ही इससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है।
पढ़ें :- Diwali Maa Lakshmi Pujan: देवी लक्ष्मी को उनके प्रिय फूलों से करें प्रसन्न , भर जाएंगे धन भंडार
खराब घड़ी
जीवन की दशा और दिशा को बदलने में घड़ी का अहम महत्व है। नए साल शुरू होने से पहले घर की खराब घड़ी को बाहर कर दें। बंद पड़ी या खराब घड़ी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है।
टूटी-फूटी मूर्तियां
नए साल का स्वागत करने के लिए टूटी-फूटी देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटा दें। घर के पूजा मंदिर में खंडित मूर्ति का होना अशुभ माना गया है।