Vastu Tips Pitru Paksha : सनातन धर्म में पूर्वजों को सम्मान देने के लिए पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। धर्म शास्त्रों के अनुसार,पितरों को पिंडदान करने से पितृगण प्रसन्न होकर परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस साल 17 सितंबर 2024 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2024 तक रहेगा, इसमें कुल 16 तिथियां पड़ेगी जो इस प्रकार है। पितृ पक्ष में श्राद्ध नियमों का पालन करने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करने के साथ-साथ कुछ वास्तु नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए। आइये जानते है वास्तु टिप्स के बारे में।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
1. पितृपक्ष के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि साफ-सफाई बनी रहे। साथ ही रोजाना सुबह के समय मुख्य द्वार पर जल चढ़ाना चाहिए, इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।
2.वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पितरों की तस्वीर लगाते समय जगह का ध्यान रखें। कभी भी बेडरूम, पूजा घर और रसोई जैसी जगहों पितरों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए।
3.वास्तु के अनुसार, पितृ पक्ष में धन की तिजोरी को घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में ही पितरों का वास होता है, ऐसे में वे प्रसन्न होकर आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।