Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : साफ हाथों से ही रोटी परोसे, खाना परोसते समय इन बातों का रखें ख्याल

Vastu Tips : साफ हाथों से ही रोटी परोसे, खाना परोसते समय इन बातों का रखें ख्याल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: भारतीय जीवन शैली में भोजन को भगवान का दर्जा दिया जाता है। रूखी सूखी  खा कर भी लोग भगवान को धन्यवाद देते है। सनातनी परंपरा के अनुसार, घर की रसोई में बने भोजन को सर्वप्रथम भगवान को  लगाकर उनसे रिद्धि सिद्धि की कामना की जाती है। लेकिन आज की  भागदौड़ भरी जीवन शैली में  हम इन बातों को अनदेखा कर देते हैं, जो हम पर भारी पड़ सकती है।  वास्तु शास्त्र में भी खाना परोसने से लेकर खाने तक के नियम बताए गए हैं। आज हम आप को बताएंगे खाना परोसते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर , मिलते हैं शुभ संकेत

बासी आटे का उपयोग न करें:  अक्सर देखने में आता है कि सुबह का बचा हुआ या रात का बचा हुआ आटा बाद में उपयोग में लेते हैं। उसे फ्रिज में रख देते हैं और बाद में उसी आटे से दूसरे वक्त की रोटी बनाते हैं , जो शास्त्रों के अनुसार काफी हानिकारक माना जाता है।

तीन रोटी नहीं रखनी चाहिए: खाना परोसते समय थाली में तीन रोटी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

हमेशा थाली में रोटी लेकर आए:  कहा जाता है कि हमेशा थाली में ही रोटी लेकर आएं। साफ हाथों से ही रोटी परोसें। रोटी खत्म होने पर दूसरी रोटी प्लेट में लेकर आना चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips Reading : पढ़ाई में सफलता के लिए अपनाएं वास्तु के ये नियम , नहीं करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
Advertisement