Vastu Upay : मनी प्लांट की हरी पत्तियां देखने में खूबसूरत लगती है और वास्तु शास्त्र इनको धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ये पौधा घर की सुंदरता और शुभता बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे सही दिशा में लगाने और कुछ विशेष उपाय अपनाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मनी प्लांट सीधी धूप में कमजोर पड़ जाता है और पत्तियां जलने लगती हैं। इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां तेज लेकिन छनकर आने वाली रोशनी मिलती हो। मिट्टी में लगे पौधे को तभी पानी दें जब ऊपरी 1–2 इंच मिट्टी सूख जाए।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
पौधे की मिट्टी में थोड़ा सा दूध
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ा दूध डालना बेहद शुभ माना जाता है। यह पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। दूध में मौजूद सात्विक ऊर्जा घर के वातावरण को शुद्ध करती है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
लक्ष्मी का वास
मान्यता है कि अगर मनी प्लांट के पास नियमित रूप से थोड़ा-सा दूध चढ़ाया जाए, तो घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
दिशा
ज्योतिष में भी मनी प्लांट को आग्नेय यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाने का सुझाव दिया गया है। इसका कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेश जी हैं और शुक्र देव हैं। गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले हैं। जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले हैं।
खराब पत्ते
मनी प्लांट के पत्तों को मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इसके खराब पत्ते बेल से तुरंत हटा देने चाहिए। मनी प्लांट एक बेल है। इसलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए।