पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा सोनौली से नववर्ष पर नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को नेपाल भंसार कार्यालय में सर्वर फेल होने के कारण निराश होना पड़ा। कुछ पर्यटकों को वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ ही सर्वर सही होने के बाद जा सके। इसे लेकर भैरहवा भंसार कार्यालय के बाहर हंगामा मचा रहा।
पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
यह स्थिति एक जनवरी बुधवार की शाम को भी रही। वाहनों के नेपाल में प्रवेश के लिए भंसार और सुविधा की अनुमति संबंधी कार्य ऑनलाइन सर्वर काम न करने से फंस गया। इससे सोनौली सीमा सटे नेपाल के रूपन्देही के बेलहिया स्थित भंसार कार्यालय में हंगामे की स्थिति है। बुधवार की रात आठ बजे से सर्वर ठीक हुआ।
इस दौरान दस बजे तक 45 भारतीय वाहनों के साथ पर्यटक नेपाल गए। गुरुवार सुबह से फिर सर्वर डाउन होने से भारतीय वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति नहीं मिल पाई। बीते दो दिन में करीब 8050 हजार भारतीय पर्यटक सरहद पर अपने वाहनों के साथ फंसे रहे और नेपाल की व्यवस्था को कोसते हुए सरहद से वापस लौट आए।