Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार की मंत्री गुलाब देवी के हादसे में हुईं घायल, काफिले के सामने अचानक कार आने से टकराईं गाड़ियां

यूपी सरकार की मंत्री गुलाब देवी के हादसे में हुईं घायल, काफिले के सामने अचानक कार आने से टकराईं गाड़ियां

By शिव मौर्या 
Updated Date

हापुड़। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टक्करा गईं। इस हादसे में मंत्री समेत कई लोग घायल हो गए। राज्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, हादसे में राज्यमंत्री के काफिले की तीन गाड़ियां टकराने से क्षतिग्रस्त हो गईं। राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों के भिड़ने की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राज्यमंत्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इस हादसे की सूचना के बाद डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

बताया जा रहा है कि, बिजनौर जाने के दौरान मंत्री गुलाब देवी का काफिला एनएच-09 से होता हुआ बिजनौर जा रहा था। छिजारसी टोल पार करने के बाद एलिवेटेड फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सेंट्रो कार होने के कारण अचानक काफिला रोका गया, जिससे पीछे चल रहीं करीब चार कारें आपस में भिड़ गईं। गाड़ियों की टक्कर से अफरा-तफारी जैसे हालात बन गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के चालकों को हिरासत में लिया। जबकि मंत्री व उनके चालक को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement