Venkatesh Iyer Marriage Photos: आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के स्टार प्लेयर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेंकटेश ने श्रुति रधुनाथन के सात फेरे लेकर जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। वहीं, दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने श्रुति रघुनाथन (Shruti Raghunathan) से रविवार को के करीबी सदस्यों के बीच पारंपरिक रीति रिवाज से शादी रचाई। दोनों ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2024 के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। रविवार दोनों के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
वेंकटेश अय्यर की पत्नी श्रुति ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस (PSG College of Arts and Science) से बीकॉम किया है और उन्होंने एनआईएफटी इंडिया से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली। श्रुति बेंगलुरु के लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती है।
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
बताया जा रहा है कि वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) और श्रुति रघुनाथन (Shruti Raghunathan) की जान पहचान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला बढ़ा गया और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस क्यूट कपल को फैंस सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें कि वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के लिए आईपीएल 2024 शानदार रहा था। अय्यर ने केकेआर (KKR) को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।