लखनऊ। यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग (UP Police Radio Cadre) में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/ PST) 8 फरवरी से आयोजित होगी।
पढ़ें :- यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे
आगरा, मेरठ, बरेली, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर में आयोजित परीक्षा मे शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अथवा upprpbrp.onlinereg.in/index.html लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, वह हेल्पलाइन नंबर- 044-47749013 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि इसकी लिखित परीक्षा बीते वर्ष जनवरी और फरवरी माह में आयोजित की गई थी।