IND vs NZ 1st Test Day 2: बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन यानी गुरुवार भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इससे पहले दिन का खेल बारिश में धूल गया था और टॉस भी नहीं हो पाया था। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बेहद खराब शुरूआत रही है। टीम ने 10 रन के स्कोर तक अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिये हैं।
पढ़ें :- असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
बेंगलुरु टेस्ट में भारत को पहला और दूसरा झटका 9 रन के स्कोर पर लगा। पहले टिम साउदी ने कप्तान रोहित शर्मा को महज 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद ओरुक ने विराट कोहली को चलता किया। कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, कोहली के बाद 10 रन के स्कोर पर सरफराज खान भी जीरो पर आउट हो गए हैं। उन्हें मेट हैनरी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
बारिश की वजह से खेल को रोका गया है। भारत ने पहली पारी में 12.4 ओवर खेलकर तीन विकेट के नुकसान पर 13 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल 8 रन और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर नाबाद हैं।