पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: यूपी के गोरखपुर में होटल में बंधक बनाकर कुकर्म करने के आरोपितों की गिरफ्तार न होने व उलटे उससे ही दो दिन तक पूछताछ करने से आहत होकर पीड़ित ने खुदकुशी कर ली। उसके भाई ने पुलिस की पूछताछ से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि आरोपितों ने युवक की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके चलते वह अवसाद में आ गया था। थाने से घर जाने का मौका मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल शाहपुर पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
महराजगंज के बरगदवा का रहने वाला युवक शाहपुर के चरगांवा में किराये पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक की एक महीने पहले करन ठाकुर नाम के युवक से इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती और फिर मुलाकात हुई। करन गुलरिहा इलाके में रहता था। वह पीड़ित युवक को अक्सर अपने घर बुलाता रहता था। गुरुवार को भी फोन कर वह उसे घर पर बुला रहा था। युवक जब उसके घर नहीं पहुंचा तो वह जबरन उसे एक होटल में ले गया। आरोप है कि करन ने अश्लील हरकते हुए उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। इसी दौरान तीन युवक और पहुंचे और पीड़ित को बंधक बनाकर उसका मोबाइल ले लिया। बेल्ट और थप्पड़ से मारपीट कर युवकों ने वीडियो बनाया और अपने परिवार या करीबी से पैसा मंगाने के लिए कहा। पीड़ित की बहन रुपये लेकर पहुंची तो उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। इस दौरान चारों युवक वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने भी मामले को लटकाए रखा
सीमा विवाद का मामला बताते हुए पुलिस भाई-बहन को दौड़ाते रही। किसी तरह गुरुवार की रात 11 बजे चिलुआताल पुलिस जांच के सिलसिले में होटल पहुंची। घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को पीड़ित को थाने आने के लिए कहा। तहरीर और बयान के आधार पर पुलिस ने कुकर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि पूछताछ और मेडिकल का सिलसिला रात तक चला। शनिवार को भी पुलिसवालों ने युवक को थाने पर बुलाया था।
काफी समझाने के बाद भी नहीं माना भाई
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उसके भाई ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसके भाई का मेडिकल हुआ। पूछताछ और इस घटना का वीडियो बनने से उनका भाई आहत था। शनिवार को भी पुलिस ने बुलाया था। शुक्रवार की रात में वह उसे अपने कमरे पर ले आया। उसने रात में एक बजे तक भाई को समझाया। इसके बाद उसकी आंख लग गई। इस बीच किसी समय वह कमरे से निकला और परिसर में सागौन के पेड़ में कपड़े का फंदा लगाकर झूल गया। शनिवार की भोर में जब भाई कमरे में नहीं मिला तो वह तलाश करने लगे। इस बीच परिसर में पेड़ से लटकता उसका शव मिला।
खुदकुशी के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा
इस मामले में आरोपित बनाए गए आरोपित करन उर्फ आशुतोष मिश्रा पुत्र अरून मिश्रा निवासी हाल पता एफसीआई कालोनी बी-9 थाना चिलुआताल, स्थायी पता पुरैना थाना विजयपुर गोपालगंज बिहार व देवेश राजनन्द पुत्र सुभाष शर्मा निवासी बीआरडी मेडिकल कालेज कैम्पस, टाइप-1 रूम नं 18 थाना गुलरिहा स्थायी पता ग्राम उसका पोस्ट पिपरौली थाना गीडा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य साथियों की तलाश चल रही है। इनके पास से पीड़ित युवक का चोरी गया मोबाइल भी बरामद किया है।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मुख्य आरोपित सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दो फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।