Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है और कार्यकर्ताओं का करता है सम्मान…बांकीपुर में पीके की जीत पर बोलीं रोहिणी आचार्या

जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है और कार्यकर्ताओं का करता है सम्मान…बांकीपुर में पीके की जीत पर बोलीं रोहिणी आचार्या

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bankipur Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। इसको लेकर अब बिहार की राजनीति का सियासी पारा बढ़ गया है। इसको लेकर रोहिणी आचार्या ने भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव निशाना साधा है। साथ ही, उन्होंने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई भी दे दी है।

पढ़ें :- Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के कुछ कदम दूर, कार्यकर्ता मना रहे जश्न

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि, “जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है, जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है।”

उन्होंने आगे लिखा, ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

काबिल इंसान को बनाएं मुख्यमंत्री: प्रशांत किशोरी
बांकीपुर में जीत के करीब पहुंचने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। यह चुनाव विधायक चुनने के लिए नहीं था। मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन इस चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि किसी अच्छे चरित्रवान और काबिल इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए। जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के लिए करते हैं, तो थोड़ी चिंता बिहार की भी करें ताकि यहां का पलायन रुके और बेरोजगारी कम हो। जिन्होंने हमें वोट दिया, उनका धन्यवाद। जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे यही कहना चाहते हैं कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बंगलूरू नहीं बनेगा, लेकिन आपको दो-तीन महीने में फर्क जरूर दिखेगा।

 

 

पढ़ें :- नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देते होगी शराबबंदी कानून की समीक्षा ग्रामीण विकास मंत्री ने कानून को बताया मिशन
Advertisement