Vida V1 VX2 Electric Scooter : भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 VX2 की कीमतों में कटौती की है और एक नया, बचत प्लान पेश किया है। जिसे Battery as a Service (BaaS) कहा जा रहा है। इस नए मॉडल के जरिए अब स्कूटर की कीमत और चलाने का खर्च, दोनों में बड़ी सहूलियत दी जा रही है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
BaaS एक ऐसा सिस्टम है जिसमें ग्राहक स्कूटर की बैटरी खरीदने की बजाय किराए पर लेते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है, क्योंकि बैटरी की लागत बाहर निकल जाती है। ग्राहक जितना स्कूटर चलाएंगे, उतना ही भुगतान करेंगे – यानी “पे पर यूज़” (“Pay Per Use”) मॉडल।
नई कीमत और लागत
Vida V1 VX2 की कीमत पहले ₹59,490 (एक्स-शोरूम) थी, जिसे अब घटाकर मात्र ₹44,490 कर दिया गया है।
यह कटौती संभव हुई है क्योंकि अब बैटरी अलग से किराए पर ली जा सकती है, खरीदनी जरूरी नहीं।
Vida V1 VX2 Go वेरिएंट – बैटरी रेंटल प्लान
3 साल का प्लान:
प्रति किमी खर्च: ₹1.24
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
मासिक न्यूनतम दूरी: 1,200 किमी (लगभग 40 किमी प्रतिदिन)
मासिक शुल्क: ₹1,488
तय दूरी से कम चलाने पर भी पूरा शुल्क देना होगा।
5 साल का प्लान:
प्रति किमी खर्च: ₹1.47
न्यूनतम मासिक दूरी: 750 किमी (लगभग 25 किमी प्रतिदिन)
पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री , इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
मासिक भुगतान: ₹1,103
Vida V1 VX2 Plus (टॉप वेरिएंट) – और भी सस्ते ऑप्शन