Viral-Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको देख लोग हैरान हैं और मुंह से बस एक शब्द निकल रहा है कि कैसे-कैसे लोग होते हैं। आजकल रोजाना सोशल मीडिया पर कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। अक्सर कोई न कोई फोटो,वीडियो वायरल होते रहते हैं। ट्रेन में भजन -कीर्तन करने का वीडियो या नमाज पढ़ने का वाडियो भी कई बार वायरल हो चुका है लेकिन आज हम एक ऐसे वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं जो इन सब से कहीं हटके और जोखिमभरा भी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बनियान और गमछा पहने हुए एक आदमी ट्रेन के एसी कोच के अपर बर्थ पर बैठकर पूजा कर रहा है, मानो अपने घर में बैठा हो।
पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'
लेकिन इसमें हैरानी की बात ये है कि उसने साथ ही अगरबत्ती और दिया भी जला रखा है। उस वक्त बहुत से पैसेंजर भी वहां मौजूद थे उसी में से किसी ने इस घटना का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसपर नाराजगी जताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जैसा कि चलती ट्रेन में दीया या अगरबत्ती जलाकर पूजा करना पूरी तरह से असुरक्षित और गैर-कानूनी होता है। रेलवे नियमों के मुताबिक ट्रेन में खुला दीपक या ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना और जलाना सख्त मना है और यह दंडनीय अपराध है।
चलती ट्रेन में दिया जलाकर पूजा करते पंडित जी का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
◆ यात्री 3AC कोच की अपर बर्थ पर बैठकर तेल का दीया जलाकर पूजा करता नजर आ रहा है#ViralVideo | Viral Video | #Viral | #ViralVideo pic.twitter.com/gJ891YrcNr
— News24 (@news24tvchannel) July 27, 2026
पढ़ें :- Video Viral -तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार सड़क पार कर रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत
पूजा -पाठ करना सभी की अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास है लेकिन इस तरह से ट्रेन में खुली आग जलाना बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है। इस तरह से ट्रेन में दिये और अगरबत्ती से पूजा करने की घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी। ट्रेन के झटके से जलता हुआ दिया गिर सकता था और बेडशीट, कंबल या सामान में आग लग सकती थी। वहीं अगरबत्ती या दीये का धुआँ एसी कोच के फायर अलार्म को चालू कर सकता है, जिससे अफरा-तफरी भी मच सकती है। पहले भी ट्रेन की अजीबोगरीब तमाम वीडियो वायरल हो चुकी हैं। अभी हाल ही में एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें महिला ट्रेन के अंदर ही वट सावित्री पूजा कर रही थी, जिसे देखकर बहुत से लोगों का कहना था कि यह दिखावटी आस्था है।