बुलंदशहर। देशभर में बीते मंगलवार धूमधाम से दशहरे का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरे पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा है। ऐसे में देशभर में रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला। यूपी के बुलंदशहर जिले विजयदशमी के मौके पर खुर्जा क्षेत्र के रामलीला मैदान में रामलीला के दौरान 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी ने हैरतअंगेज स्टंट दिखाया है। उन्होंने 60 फुट की ऊंचाई से आग लगाकर मौत की छलांग लगाई। यूजर्स बोले मौत की छलांग लगाकर भी जिंदा हैं…। ये चमत्कार है।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के रामलीला मैदान में 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी ने हैरतअंगेज स्टंट किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 60 फीट की ऊंचाई से आग लगाकर छलांग लगाई। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
#Bulandshahr #Khurja #Ramlila #ViralVideo #Dussehra https://t.co/lRzdFFRPZy— Pardaphash Today (@PardaphashToday) October 21, 2026
बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 60 फीट की ऊंचाई से आग लगाकर छलांग लगाई। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऐसे स्टंट बेहद जोखिम भरे होते हैं और इन्हें प्रशिक्षित लोगों की निगरानी व उचित सुरक्षा व्यवस्था के बिना नहीं किया जाना चाहिए।