नई दिल्ली। एक युवक ने जिलाधिकारी से ऐसी मांग कर दी कि डीएम कार्यालय में उपस्थित सभी लोग हस-हस कर लोटपोट हो गए। यह पूरा मामला उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद का है, जहां पानी की समस्या लेकर एक युवक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। युवक ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से शिकायत करते हुए कहा मैडम मेरी शादी नहीं हो रही है। इसके बाद पूरा कार्यालय में ठहाके से गूंज उठा। युवक का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल
फरियादी की फरियाद सुन हंसी नहीं रोक पाईं डीएम स्वाती भदैरिया…#uttrakhand #marrige #viralvideo pic.twitter.com/PgIuqDz15e
— Article19 India (@Article19_India) March 11, 2026
पौड़ी जनपद की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जनता मिलन कार्याक्रम में लोगों की समस्या सुन रही थी। इस दौरान एक युवक आया और जिलाधिकारी से अपनी शादी करवाने की मांग करने लगा। युवक ने जिलाधिकारी से कहा कि उसके गांव में पीने की पानी की गंभीर समस्या है, जिस कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है। अगर आप यह समस्या दूर करवा दे तो मेरी शादी हो जाए। युवक का इतना बोलना ही था कि कार्यालय में मौजूद जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित ग्रामीण भी ठहाके लगाने लगे। जिलाधिकारी ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की अपनी राय दे रहे है। एक यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि शादी न होने की समस्या डीएम साहिबा के बस की नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि कुछ सवाल सच में मज़ेदार और असामान्य होते हैं और डीएम साहब को उन्हें हल्के अंदाज में समझकर समाधान करना पड़ता है।