Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश करने पहुंचा नन्हा मेहमान, भीड़ में बच्चे को गोद में पत्नी ने जताया प्यार

VIDEO: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश करने पहुंचा नन्हा मेहमान, भीड़ में बच्चे को गोद में पत्नी ने जताया प्यार

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर एक नन्हे फैन ने उनसे मिलकर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। इस भावुक और प्यारे पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। बताया जा रहा है कि मास्ट ब्लास्टर के जन्मदिन के मौके पर एक छोटा बच्चा उनसे मिलने उनके घर के बाहर पहुंच गया। वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए काफी उत्साहित था और हाथ में कार्ड व गिफ्ट भी लिए हुए था।

पढ़ें :- Video-विराट कोहली ने रोहित-सहवाग को 'इग्नोर' कर इस खिलाड़ी को बताया टी20 क्रिकेट का महान बल्लेबाज

सचिन तेंदुलक को इस नन्हे फैन के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे निराश नहीं किया और उससे मिलने बाहर आए। इस दौरान बच्चे ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। सचिन ने भी बच्चे से बातचीत की और उसे धन्यवाद देते हुए उसका हौसला बढ़ाया। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इस पल को बेहद खास बता रहे हैं और सचिन तेंदुलकर सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर दुनियाभर में करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं और उनके फैंस हर साल उनके जन्मदिन को एक त्योहार की तरह मनाते हैं। इस बार भी उनका जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए यादगार बन गया, खासकर उस नन्हे फैन के लिए, जिसका सपना सच हो गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि तेंदुलकर के घर के सामने हजारों लोग तादात में लाइन लगाकर खड़े और सचिन का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी भीड़ में एक फैन ने अपने छोटे से बच्चे को लेकर खड़ा था। सचिन के साथ उनकी वाइफ डॉ अंजलि तेंदुलकर बगल में खड़ी थी। उस नन्हे से फैन को सचिन तेंदुलकर की वाइफ डॉक्टर अंजली तेंदुलकर ने गोद में ले लिया और उसे प्यार किया। इस दौरान सचिन ने भी बच्चे को दुलार किया और उसके साथ फोटो खिचवाई।

पढ़ें :- जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में रोकना हुआ मुश्किल, खतरे में सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
Advertisement