Woman molested in Meerut Video: यूपी के मेरठ में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसने जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। दरअसल, मेरठ एक मनचला बुर्का पहने जा रही महिला को किस करके भाग जाता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की है। जहां पर एक राह चलती महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। यह घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। वहीं, अब वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बुर्का पहने महिला और एक छोटी बच्ची एक गली से जा रहे हैं। तभी एक बाइक सवार युवक आता और महिला को किस करके भाग जाता है।
इस हरकत से महिला चौंक जाती और मनचले को जमकर खरी-खोटी सुनाती है। लेकिन वह बाइक से तेजी से फरार हो जाता है। वीडियो में दिख रहे आरोपी की बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ है और उसके बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान की पहचान की जा रही है।
घटना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना बेहद गंभीर है। वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।