गोवा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Master Blaster Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर गोवा की सड़कों पर दोस्तों के साथ टहलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है? लेकिन कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह नए साल के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
बोतल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां
सोशल मीडिया पर मिला सारा को समर्थन
क्रिकेट से दूरी की वजह पहले ही बता चुकी हैं सारा
पढ़ें :- रोहित शर्मा ने 35वां वनडे शतक ठोककर बनाए 6 रिकॉर्ड, सचिन समेत 5 दिग्गज को छोड़ा पीछे, बने इकौलते प्लेयर
अगस्त में सारा तेंदुलकर ने क्रिकेट को करियर के रूप में न चुनने की वजह पर भी खुलकर बात की थी। उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। इस पर सारा ने कहा था, कभी नहीं। क्रिकेट हमेशा मेरे भाई की पसंद रही है। मैंने गली क्रिकेट खेला है, लेकिन कभी इसे करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा।’
वेलनेस सेक्टर में सारा का नया कदम
पेशेवर मोर्चे पर सारा तेंदुलकर ने भारत के वेलनेस सेक्टर (Wellness Sector) में मजबूती से कदम रखा है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में पिलाटेस अकादमी की शुरुआत की है। यह दुबई स्थित लोकप्रिय पिलाटेस अकादमी की चौथी शाखा है, जिसे 21 अगस्त 2025 को आम लोगों के लिए खोला गया। एक इंटरव्यू में सारा ने कहा, कि पिलाटेस ने मेरी फिटनेस जर्नी में अहम भूमिका निभाई है। मेरे लिए वेलनेस सिर्फ वर्कआउट या डाइट नहीं, बल्कि संतुलन है, जो आपको सेहत का ख्याल रखने के साथ जिंदगी की छोटी खुशियों का आनंद लेने देता है।’