Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : सपा प्रमुख से युवती ने कहा ‘कान की बाली ले लो पर सरकार बनाओ आप’, अखिलेश बोले-अपनी बहनों का साथ हम पाएंगे, मिलकर बनाएंगे ‘पीडीए सरकार’

Video : सपा प्रमुख से युवती ने कहा ‘कान की बाली ले लो पर सरकार बनाओ आप’, अखिलेश बोले-अपनी बहनों का साथ हम पाएंगे, मिलकर बनाएंगे ‘पीडीए सरकार’

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उनका एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक युवती से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवती अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से कह रही है कि आप मेरे कान की बाली ले लो, लेकिन आप सरकार बनाओ। इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  कहते हैं, हां जरूर बनाएंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि अपनी बहनों का साथ हम पाएंगे, मिलकर पीडीए सरकार (PDA Government) बनाएंगे।

पढ़ें :- बंकिम चंद के वंशज बोले- सोनिया तो बा​हर से आईं है, पर खरगे तो यही के है...

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं। जनसंपर्क कर रहे हैं। यूपी प्रदेश चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में अखिलेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने में जुटे हुए हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा (BJP) को बताना चाहिए कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है। लखनऊ में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में सपा की सरकार बनी तो 16 अगस्त को भी होगी सरकारी छुट्टी, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने परिसीमन के साथ देश की विदेश नीति, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे विषयों को भी महत्वपूर्ण बताया। सपा अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। पेट्रोल में ई-20 मिलाए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से इसका जवाब मांगा

Advertisement