मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 17’ फेम मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता का 16 जून को निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। मनारा और उनकी छोटी बहन मिताली के सिर से पिता का साया उठ गया है। मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।
पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी
पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें
इस दौरान मनारा की मां कामिनी हांडा काफी दुखी नजर आईं। मनारा और उनकी बहन मिताली के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता को अंतिम विदाई देते हुए मनारा काफी भावुक नजर आईं। वीडियो पैपराजी पेज ताहिर जासूस के ऑफिशियल पर शेयर किया है।
पढ़ें :- अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल, रीजनल पर कही यह बात
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन मनारा चोपड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनारा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहने वाली मनारा पिता की मौत से टूट गई हैं। मनारा के पिता रमन राय हांडा (Father Raman Rai Handa) ने 16 जून 2025 को 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा (Raman Rai Handa) एक नामी वकील थे जो दिल्ली हाईकोर्ट में काम करते थे।
हांडा और चोपड़ा परिवार में गहरा नाता
बता दें कि हांडा और चोपड़ा परिवार में बेहद गहरा नाता है। मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने अपना नाम बदल लिया था। मनारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मनारा की मां चोपड़ा है इसलिए वो अपना सरनेम चोपड़ा ही लगाती हैं। मनारा की मां कामिनी चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं। याद दिला दें कि जब मनारा चोपड़ा ‘बिग बॉस’ के घर में दाखिल हुई थीं तब पीसी ने इंस्टा स्टोरी पर लगाकर अपनी कजिन का खुलकर सपोर्ट किया था।