Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video-अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म ओडेला 2 का टीजर लांच किया,संगम में लगाएंगी डुबकी

Video-अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म ओडेला 2 का टीजर लांच किया,संगम में लगाएंगी डुबकी

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Bollywood Actress Tamanna Bhatia) भी शनिवार को महाकुंभ (Mahakumbh) मेले में पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ओडेला 2 (Film Odela 2) का टीजर लांच किया। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के काफी सदस्य भी मौजूद रहे। इसके बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) भी संगम (Sangam) में डुबकी लगाएंगी।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अपनी फिल्म ‘ओडेला 2’ (Odela 2)  का पोस्टर जारी करने के बाद शनिवार, 22 फरवरी को महाकुंभ में इसका टीजर लॉन्च किया गया। तमन्ना के साथ ‘ओडेला 2’ (Odela 2)  के डायरेक्टर अशोक तेजा, प्रोड्यूसर मधु, संगीतकार अजनीश लोकनाथ औरसंपत नंदी भी थे।

‘ओडेला 2’ टीजर
‘ओडेला 2′ (Odela 2) टीजर की शुरुआत गंगा नदी के किनारे एक शिवलिंग से होती है। इसके तमन्ना भाटिया की झलक दिखाई गई है, जो एक साध्वी के रूप में नजर आती हैं। वह एक गंभीर भूमिका में हैं। तमन्ना का लुक और किरदार काफी अलग और आत्मविश्वास से भरपूर दिख रहा है।

यह फिल्म एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है, जो तमन्ना के किरदार की अच्छाई और बुराई के बीच शाश्वत युद्ध पर केंद्रित है। टीजर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी अलौकिक शक्तियों और भक्ति दोनों पर आधारित है।’ओडेला 2’ का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है और इसका निर्माण संपत नंदी टीमवर्क्स ने किया है।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

संपत नंदी ने की तमन्ना की तारीफ
‘ओडेला 2′ (Odela 2)  का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है और इसका निर्माण संपत नंदी ने किया है। संपत नंदी का कहना है कि तमन्ना ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। संपत नंदी ने एक इंटरव्यू में ओडेला 2 के बारे में बताया कि ओडेला 2 का पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार होगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

उन्होंने कहा,कि तमन्ना इस फिल्म में साधु की भूमिका निभा रही हैं, जो शिव शक्ति की भूमिका है, जो उनके लिए पहली बार है। साथ ही, फिल्म की शैली ऐसी थी, जिसका हिस्सा वह पहले कभी नहीं बनी थीं। इसलिए वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। हालांकि उनके पास तैयारी के लिए कम समय था, लेकिन उन्होंने कई साधुओं को देखा और उनकी शारीरिक भाषा को समझा। बदलाव लाने की उनकी क्षमता सिर्फ उनकी प्रतिभा की वजह से हुई है।’

उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से उन्होंने खुद को इस फिल्म के लिए तैयार किया है और अपने लेवल को बढ़ाया है। वह अद्भुत है। उनका जुनून आज भी वैसा ही है और यह बहुत प्रेरणादायक है। तमन्ना ने 2024 में स्त्री 2 के चार्ट-टॉपिंग गाने ‘आज की रात’ में अपनी स्पेशल अपीयरेंस के साथ म्यूजिक चार्ट पर अपना दबदबा बनाया, जो साल का सबसे बड़ा हिट बन गया। उनका शानदार प्रदर्शन शहर में छाया रहा।

Advertisement