Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Video-इस हॉलीवुड एक्ट्रेस का बोल्ड फोटोशूट देख आप भी कहेंगे उम्र सिर्फ एक नंबर है…

Video-इस हॉलीवुड एक्ट्रेस का बोल्ड फोटोशूट देख आप भी कहेंगे उम्र सिर्फ एक नंबर है…

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। उम्र सिर्फ एक नंबर है… यह बात हम नहीं एक बार फिर से हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Hollywood actress Salma Hayek) ने साबित कर दी। 58 साल की उम्र में ऐसा बोल्ड फोटोशूट (Bold Photoshoot) करवाया है कि युवा पीढ़ी को कॉम्प्लैक्स हो रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Hollywood actress Salma Hayek)  ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। सलमा ने स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मैगजीन के लिए कवर शूट करवाया है। उन्होंने इसके बीटीएस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

पढ़ें :- Video: युवक ने प्रदर्शन में भाजपा विधायक के मुह पर बोला- ‘मैं ग्रेजुएट हूं’, ‘और आप गधे’
पढ़ें :- अभिजीत दीपके की दिल्ली पुलिस से हुई बहस, बोले-हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं, यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं

58 साल की सलमा हायेक (Salma Hayek) की ये तस्वीरें देखकर हर कोई शॉक्ड है। लोग लिख रहे हैं कि उनके लिए उम्र मानो थम सी गई है।

शूट पर क्या बोलीं सलमा

सलमा ने इस शूट के बारे में Today से बातचीत की। वह बोलीं,कि ‘मैं यह मैगजीन देखती थी और जानना चाहती थी कि इस बार कौन सी गॉर्जियस मॉडल को कवर पर जगह मिली है। शूट के बारे में सलमा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा ता कि वह कभी इसके कवर पर आ सकती हैं।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

मॉडल जैसी नहीं है बॉडी, पूल में दिए सेक्सी पोज

सलमा ने कहा,कि मेरी बॉडी मॉडल जैसी नहीं है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ये मौका तब मिलेगा जब मैं 58 साल की होऊंगी। मेरे लिए भी यह शॉकिंग है। सलमा पूल में अठखेलियां करती दिख रही हैं। उन्होंने कई धड़कने बढ़ाने वाले पोज दिए हैं।

उम्र को लेकर रहता है डाउट

फोटो शूट के बारे में सलमा ने बताया कि उनकी जनरेशन की मैक्सिन महिलाओं को लगता है कि 35 साल का होते ही उन्हें नकार दिया जाएगा। सलमा ने बताया कि जब उन्हें यह करने का मौका मिला तो एकदम फ्री होकर शूट को एंजॉय किया।

सलमा पर फिदा फैन्स, उम्र को दी मात

पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

सलमा के शूट पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 58 साल की सलमा हम 20-30 साल के 90 फीसदी लोगों से ज्यादा अच्छी दिख रही हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि सलमा की स्किन, बाल और कर्व्स देखकर जरा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह 60 साल की होने वाली हैं।

Advertisement