लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर नोटबंदी (Demonetization) के दौरान पैदा हुए खजांची का 8वां जन्मदिन (8th Birthday of Khazanchi) मनाया। इस अवसर पर सपा मुखिया ने फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर तीखा हमला किया।
पढ़ें :- CBSE Class 10 Results : सीबीएसई ने 10वीं के बोर्ड नतीजे घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अपने अंक
जो खुद से ऊपर किसी को नहीं समझ रहे, वह कैसे योगी?
उन्होंने कहा कि संत समाज के बीच झगड़ा करवा रहे हैं। जो खुद से ऊपर किसी को नहीं समझ रहे। वह कैसे योगी? उन्होंने कहा कि जो संत जितना बड़ा होगा। वह उतना ही कम बोलेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इसलिए हमारे यहां मौनी और मुनि की परंपरा रही है। वह वचन जनकल्याण के लिए ही होंगे। यहां तो सब कुछ उल्टा ही है। उन्होंने कहा कि मृतभाषी आजकल वाचाल बनते जा रहे हैं। अब मृदुभाषी, कटुवाची बनते जा रहे हैं। परोपकारी लोग अत्याचारी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। यह आजादी का नहीं बल्कि बर्बादी का अमृत काल है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 09/11/2024 https://t.co/OxZcKybhO3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 9, 2024
पढ़ें :- टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ,बोले- यूपी में अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ेगा निवेश और रोजगार, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब
नोटबंदी एक स्लो पॉइजन की तरह है, जिसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को अपना शिकार बनाया
सपा मुखिया ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान किया गया कोई भी दावा सरकार पूरा नहीं कर पाई है। नोटबंदी केवल दिखावटी बनकर रह गया। नोटबंदी (Demonetization) एक स्लो पॉइजन की तरह है। जिसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के साथ ही जीएसटी ने भी लोगों का नुकसान पहुंचाया है। भाजपा को नोटबंदी की याद दिलाने के लिए हम खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। खचांजी का जन्म बैंक में हुआ था।
राज्य में खुद पर सही मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं
उन्होंने कहा कि एनकाउंटर करने वालों का काउनडाउन अब शुरू हो गया है। इसीलिए उनकी भाषा भी बदल गई है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में खुद पर सही मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं है। सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का नाम लिये बिना कहा कि जिनका काम सरकार चलाने का है। वह प्रदेश में बुलडोजर चल रहे हैं। विकास का प्रतीक यहां विनाश का प्रतीक बन गया है।
पढ़ें :- Video- 'बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए...' आरजेडी ने शपथ ग्रहण को लेकर लगाया आरोप
पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ यूपी सरकार पर लगाया 25 लाख रुपये का जुर्माना
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ यूपी सरकार पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के अंदर नकारात्मकता और नेगेटिविटी है। यह सरकार अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। महिलाओं और बेटियों कभी मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने नहीं आई होंगी जितनी इस सरकार में आई हैं। यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।