मुंबई। कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai) फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Bollywood actor Hrithik Roshan) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिससे आपको पता चलेगा कि आज भी अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक दूसरे से कैसा बांड शेयर करते हैं।
पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
ऋतिक ने अमीषा का किस नाम से सेव किया हुआ है नंबर?
मंगलवार को ‘कहो ना प्यार है’ (Kaho Naa Pyaar Hai) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए। 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था और इस फिल्म से अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने भी कॅरियर की शुरुआत की थी। दरअसल अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो बता रहीं हैं कि शुरुआती दिनों में वो ऋतिक रोशन क्या किया करते थे। इसके अलावा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बताया कि आज भी ऋतिक ने अमीषा का नंबर किस नाम से सेव किया हुआ है।
हीरोइन के नाम से सेव है नंबर
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का ये वीडियो ईटाइम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उनका कहना है कि, ”मैं हमेशा कहूंगा कि ऋतिक मेरा कोस्टार नहीं मेरा दोस्त है। और क्या आप जानते हैं तब से लेकर आज तक मेरा नंबर उसके कॉंटैक्ट लिस्ट में हीरोइन के नाम से सेव है। हम एक दूसरे के साथ अपने ऑटोग्राफ्स की प्रैक्टिस करते थे। ऋतिक मुझसे पूछता था कि अगर मैं फेमस हुआ तो क्या ये ऑटोग्राफ अच्छा लगा और मैं भी उससे वही सवाल करती थी।
उप्स मोमेंट का शिकार हुई ,फिलहाल आप देखिए वीडियो..
पढ़ें :- Video Viral : कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका तो प्रियंका गांधी ने दिया धक्का, फिर खुद ढ़ाल बनकर खड़ी हुईं सामने
— Pooja Hegde Fanss (@FanssHegde) January 14, 2025
हम एक दूसरे को एडवाइज करते थे कि ऐसे करो वैसे करो, बहुत क्यूट मोमेंट्स हम दोनों ने साथ में शेयर किए हैं। अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। लोग कर रहे हैं कमेंट्स इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
#AmeeshaPatel dancing with fans on re-release of #KahoNaaPyaarHai pic.twitter.com/2bOx92SOzM
— Movie_Reviews (@Movie_reviewsss) January 14, 2025
पढ़ें :- श्मशान में ‘इलाज’ के नाम पर बच्चों पर ऐसा तंत्र-मंत्र, जिसे देख फट जायेगा कलेजा! बिहार के इस वायरल वीडियो पर भड़के लोग
एक ने लिखा कि पर आप फेमस नहीं हुई। एक ने लिखा कि मैं चाहती हूं कि उसकी शादी ऋतिक से हो जाए। एक ने लिखा कि अमीषा सबसे प्यारी अभिनेत्री हैं। वह हमेशा अपने सह-कलाकारों की तारीफ करती हैं। एक ने लिखा कि वह बहुत सुंदर और सुंदर थी, शायद सबसे प्यारी लेकिन..। एक ने लिखा,कि कहो ना प्यार है और गदर की दीवानी अमीषा। इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।