Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार 30 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की की है। इस बीच जीत के बाद मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम
दरअसल, वायरल वीडियो एलिमिनेटर मुकाबले का है, जिसमें जसप्रीत बुमराह, अपनी टीम के कोच महेला जयवर्धने और कप्तान हार्दिक पांड्या से असमर्थ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस के हेड कोच जयवर्धने, कीरोन पोलार्ड के साथ मिलकर मैच के दौरान बुमराह को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुमराह की प्रतिक्रिया से लग रहा है कि वह कोच की बात सुनने के मूड में नहीं हैं। इस वीडियो में हार्दिक और बुमराह के बीच बातचीत का कुछ अंश नजर आता है। जिसमें दोनों ही एक-दूसरे से असहमत नजर आ रहे हैं। फिलहाल, ऑडियो उपलब्ध न होने से ये बता पाना मुश्किल है कि बुमराह की कोच और कप्तान से क्या बात हुई थी।
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) May 31, 2025
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
बता दें कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए थे, उन्होंने 4 ओवर किए और 27 रन देकर 1 विकेट लिया। बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर का विकेट उस समय लिया, जब मैच मुंबई से कुछ हद तक दूर जाता दिख रहा था। बुमराह की खतरनाक योर्कर पर सुंदर बोल्ड गए थे। जिसके बाद मुंबई ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बन ली थी। अब मुंबई इंडियंस क्वालिफायर 2 में रविवार (1 जून) को पंजाब किंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी।