Morne Morkel, Arshdeep Singh and Akashdeep Funny Video: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां पर टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। वहीं, पहले टेस्ट लीड्स में हार और सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरा मैच टीम के लिए काफी अहम है। ऐसे में भारतीय टीम नेट्स में पसीने बहा रही है। इसी बीच बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल के साथ गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम पहुँच चुकी हैं, जहां पर एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला जाना है। मैच की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय खिलाड़ी नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल के साथ गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप की मजाकिया लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 42 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में नजर आ रहा है कि मोर्केल, WWE फाइट स्टाइल में अर्शदीप सिंह को जमीन पर दबोचे हुए हैं। इसके बाद मोर्केल उठते हैं और जमीन पर पड़े अर्शदीप पर दोबारा हमला बोलते हैं। फिर दोनों उठकर बैठ जाते हैं, लेकिन मोर्केल को शायद अंदाजा नहीं था कि उनके दोनों चेले यानी- अर्शदीप और आकाशदीप उन पर अचानक हमला बोल देंगे।
A fun WWE fight by Morkel & Arshdeep
[Ankan Kar] pic.twitter.com/bYmDPXUR3w — Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2025
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
मोर्केल जैसे ही थोड़े रिलेक्स होते हैं अर्शदीप और आकाशदीप मिलकर उन्हें जमीन पर पटक देते हैं। इसके बाद लंबे कद काठी बॉलिंग कोच फिर अपना WWE स्टाइल दिखाते हैं। वह अर्शदीप को जमीन पर लेटाकर उनको गुदगुदी करने लगते हैं। यह मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।