नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप ट्राफी (Under-19 Asia Cup) अपने नाम कर ली है। बीते शनिवार को अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मोहित उल्वा ने अहमद हुसैन की गेंद पर चौका लगाकर ये जीत दिलाई।
पढ़ें :- मौत की सजा पर रोक का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में पास, भारत-अमेरिका समेत 33 देशों ने किया विरोध
भारतीय टीम की जीत पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी प्रतिक्रिया दी है। मेरठ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए युवा भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया. अपने बच्चों ने अंडर-19 एशिया कप में उनको हरा दिया, उनको मुबारकबाद। तुम बच्चों को हरा नहीं पा रहे हो, बड़ों को क्या. ना, ना.’।
tum hamare bachcho’n se nahi jeet sakte, to humse kya muqabla karoge?
U19 Asia Cup ke Final mein Pakistan ko hara kar trophy jeetne par Barrister @asadowaisi ne Team India ko mubarakbad di. https://t.co/qzvNYkLfDt
पढ़ें :- U-19 Asia Cup Final 2026 : मनल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत, भारत 9वीं बार बना चैम्पियन
— AIMIM (@aimim_national) November 15, 2026
उनके इस बयान पर रैली में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। रैली के दौरान ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।
फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 252 रनों के स्कोर तक आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। यहां से मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नौवें विकेट के लिए 57 रन जोड़कर मैच में भारत की वापसी कराई। मनल ने 47 रन बनाए, जबकि मोहित 49 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। मोहित उल्वा ने चौका लगाकर मुकाबला खत्म किया और भारत को नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का चैम्पियन बना दिया।