गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station) पर एक पेंटिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, लेकिन पूरा मामला अब एक गलतफहमी का रूप ले चुका है। हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) के कार्यकर्ताओं ने जिसे मुगल शासक औरंगज़ेब (Mughal Ruler Aurangzeb) की पेंटिंग समझकर उस पर कालिख पोती और नारेबाज़ी की, वह असल में आख़िरी मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर (Bahadur Shah Zafar) की तस्वीर थी।
पढ़ें :- शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग, सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, योगी सरकार की पहल से सपना साकार
Video : गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब समझकर पोती कालिख, हिंदू संगठन ने गलतफमही में किया हंगामा
Ghaziabad Railway Station pic.twitter.com/UtVRpUxMoL— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 18, 2025
जिलाधिकारी का बयान
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी
मामला बढ़ने पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जिस पेंटिंग पर कालिख पोती गई, वह औरंगज़ेब की नहीं बल्कि बहादुर शाह ज़फर की है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक भूल है और लोगों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ कार्य करना चाहिए।
संगठन का ऐलान, सौंपेंगे ज्ञापन
हिंदू रक्षा दल ने अब भी अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि वह रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और सरकारी इमारतों पर “मुग़ल आक्रांताओं” की तस्वीरों का विरोध करते रहेंगे। हालांकि, जिलाधिकारी के स्पष्टीकरण के बाद मामला एक नई दिशा में बढ़ गया है।