हरिद्वार: सियासी गलियारों से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल एक भाजपा नेत्री शादीशुदा प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की पत्नी और परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा है। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई हुई है। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही दोनों का चैट भी वायरल हो रहा है। बता दें कि hindi.pardaphash.com इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है।
पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं
हरिद्वार में भाजपा नेत्री को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया, प्रेमी-भाजपा नेत्री की व्हाट्सएप चैटिंग भी हुई वायरल !!
शादीशुदा प्रेमी के साथ मिली, पत्नी ने परिजनों संग पकड़ लिया, हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल !!
हाथापाई हुई, गिरेबान पकड़कर नोकझोंक, ऋषिकुल मैदान में हुई… pic.twitter.com/WamWW76JJg
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP
(@ManojSh28986262) March 31, 2025 पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस
मिली जानकरी के अनुसार भाजपा नेत्री का लंबे समय से युवक के साथ अफेयर चल रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो भाजपा नेत्री के पति को दोनों के संबंध बारे में जानकारी हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई थी, लेकिन भाजपा नेत्री नहीं मानी। इसी के चलते भाजपा नेत्री के पति डिप्रेसन में चले गए और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
बताया गया बीती रात भाजप नेत्री अपने आशिक से मिलने गार्डन पहुंची थी और इस बात की भनक प्रेमी की पत्नी को लग गई थी। पति के घर से निकलते ही पत्नी और परिजन उसका पीछा करने लगे और गार्डन में दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।