हरदोई। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बयान सामने आया है। यूपी के हरदोई जिले के गोपालमऊ से बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश (BJP MLA Shyam Prakash) ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दिल्ली चले जाएं और प्रदेश की कमान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya) को सौंप दी जाए। बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य सिर्फ मौर्य समाज के नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लाखों के दिलों मे राज करने वाले नेता है। उन्होंने कहा कि मेरे दिल में जो बात आती है वह जरूर एक न एक दिन पूरी होती है। बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश ने एक दिन जरूर आएगा और इतिहास गवाह बनेगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बयान सामने आया है। यूपी के हरदोई जिले के गोपालमऊ से बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली चले जाएं और उत्तर प्रदेश की कमान केशव प्रसाद मौर्य को सौंप दी जाए। pic.twitter.com/N7q7pu800f
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 22, 2025