Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO-बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार आज मना रहे हैं 91वां जन्मदिन ,‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से लेकर ‘चल छैयां छैयां ’ तक सुने गाने

VIDEO-बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार आज मना रहे हैं 91वां जन्मदिन ,‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से लेकर ‘चल छैयां छैयां ’ तक सुने गाने

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार 18 अगस्त सोमवार को अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनके शानदार गानों के बारे में। गुलजार ने बतौर गीतकार कई बेहतरीन गाने  लिखे, जो आज भी लोगों के जुबां पर हैं। गुलजार साहब द्वारा लिखे गए गीत क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी बड़े गौर से सुनते हैं? उनके शब्दों में वो जादू है, जो हर पीढ़ी को अपना दीवाना बना लेती हैं। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उनके बेहतरीन गाने।

पढ़ें :- बढ़ गया मिर्जापुर का सस्पेंस! मेकर्स ने शेयर किए जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन के जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर्स

तुम आ गए हो नूर आ गया

यह गाना 1975 में आई फिल्म ‘आंधी’ का है, जिसमें संजीव कुमार और सुचित्रा सेन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ‘तुम आ गए हो नूर आ गया’ गीत गुलजार द्वारा लिखा गया था और इसे आवाज दी थी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने।

आने वाला पल जाने वाला है

पढ़ें :- नेटिजन्स ने जैकलिन फर्नांडीज को बताया 'वेलकम टू द जंगल' का सरप्राइज पैकेज, 'जेनी' के किरदार पर फैंस ने बरसाया जमकर प्यार

ये गीत 1979 में आई फिल्म ‘गोलमाल’ का है। गुलजार द्वारा लिखे गए इस गाने को किशोर कुमार द्वारा गाया गया था। इसे आर डी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था।

तेरे बिना जिंदगी से सिकवा तो नहीं

यह गाना भी ‘आंधी’ फिल्म का है। इस गीत को आवाज दी थी लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने। यह गाना आज भी लोगों द्वारा गुनगुनाया जाता है।

पढ़ें :- राजीव शुक्ला, बोले-BJP योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के ट्रस्टों पर कर रही है कब्ज़ा, फिर चंदे और चढ़ावे को हड़पकर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करो

चल छैयां छैयां

मणिरत्नम के निर्देशन में साल 1998 में ‘दिल से’ फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। ‘चल छैंया छैंया छैंया छैंया’ गाना सपना अवस्थी सिंह और सुखविंदर सिंह द्वारा गया था। गुलजार साहब द्वारा लिखा गया यह गाना आज भी प्रसिद्ध है।

कजरा रे कजरा रे

अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत ‘बंटी बबली’ फिल्म का गाना ‘कजरा रे कजरा रे’ काफी मशहूर हुआ था। इस गीत को अलिशा चिनाई, शंकर महादेवन और जावेद अली ने मिलकर गाया है।

पढ़ें :- Viral Video : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 300 बसों को दिखाई हरी झंडी, फिर उसमें बैठकर किया सफर

ऐ अजनबी

‘दिल से’ फिल्म का गाना ‘ऐ अजनबी’ भी गुलजार साहब द्वारा लिखा गया था। इस गीत को उदित नारायण और महालक्ष्मी ने आवाज दी थी।

नैना ठग लेंगे

साल 2006 अजय देवगन, सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत ‘ओमकारा’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘नैना ठग लेंगे’ गायक राहत फतेह अली खान द्वारा गया था।

तुझसे नाराज नहीं जिंदगी

पढ़ें :- Video-मेक्सिको के 3-0 की शानदार जीत के बीच सोशल मीडिया पर छाईं H-Town Girl ओलिविया बेथेल,'MEXICOOOOOO!'के नारों से बोल्ड हुए फैन्स

नसीरुद्दीन शाह और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत ‘मासूम’ फिल्म का यह गाना ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’, जिसे अनूप घोषाल द्वारा गाया गया था। इसके अलावा इसे कंपोज आर डी बर्मन साहब ने किया था और लिखा गुलजार ने था।

Advertisement