मथुरा। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं बांके बिहारी मंदिर न्यास ट्रस्ट के गठन को लेकर चल रहे विरोध के बीच शासन -प्रशासन और गोस्वामी समाज में सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार एवं पूर्व अपर सचिव अवनीश अवस्थी ने मंदिर सेवायतों से मुलाकात कर वार्ता की।
पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा
VIDEO- बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं बांके बिहारी मंदिर न्यास ट्रस्ट के गठन को लेकर चल रहे विरोध के बीच शासन प्रशासन और गोस्वामी समाज में सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है। pic.twitter.com/OUQZbaHK7O
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) June 7, 2025
उन्होंने सरकार द्वारा तैयार की गई कॉरिडोर परियोजना एवं मंदिर न्यास ट्रस्ट के गठन की अधिसूचना के संबंध में गोस्वामी समाज को विस्तृत जानकारी दी। वहीं सेवायत गोस्वामियों ने सरकार द्वारा बनाई गई कॉरिडोर योजना एवं न्यास ट्रस्ट के गठन पर विरोध जताया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, कमिश्नर आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।