नई दिल्ली। देश में कई जगहों के नाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने बदल दिए हैं। इसके अलावा आज भी कई जगहों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। नाम बदलने को लेकर विपक्ष सरकार पर समय-समय पर हमला बोलती रहती है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Congress MP Imran Masood) ने भी नाम बदलने की मांग लोकसभा में कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन (Saharanpur Railway Station) का नाम बदलकर माता शाकंभरी देवी (Mata Shakambhari Devi) किया जाना चाहिए।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
होली खेलने के बाद चर्चाओं में आए इमरान मसूद (Imran Masood) ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन (Saharanpur Railway Station) का नाम माता शाकंभरी देवी के नाम पर रखने की मांग लोकसभा में की है। राजनीतिक जानकार इस मांग को राजनीति और मसूद की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस सांसद इस मांग से हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश में है।
जानें क्या-क्या मांग की इमरान मसूद ने संसद में?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Congress MP Imran Masood) ने सरकार से मांग की है कि सहारनपुर से इलाहाबाद करीब 700 किलोमीटर दूर है, जहां न्यायालय भी है, लेकिन वहां के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में एक ट्रेन चलाई जाए। सहारनपुर से लखनऊ के बीच अलीगढ़ होते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए, जिससे AMU में पढ़ने वाले छात्र भी इसका लाभ ले सकें।
स्टेशन का नाम बदलने के पीछे का तर्क
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
सहारनपुर से इलाहाबाद करीब 700 किलोमीटर दूर है, जहां न्यायालय भी है, लेकिन वहाँ के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में एक ट्रेन चलाई जाए।
सहारनपुर से लखनऊ के बीच अलीगढ़ होते हुए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए, जिससे AMU में पढ़ने वाले छात्र भी इसका लाभ ले सकें।
सरकार द्वारा रैपिड रेल… pic.twitter.com/lsvKX6H0Vb
— Congress (@INCIndia) March 17, 2025
पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से रैपिड रेल मेरठ तक लाई गई है, इसलिए मेरा आग्रह है कि इसे सहारनपुर तक लाया जाए, जिससे दिल्ली पर काफी हद तक दबाव कम होगा। सहारनपुर एक ऐतिहासिक शहर है। वहां मां शाकुंभरी देवी (Maa Shakambhari Devi) का निवास है। मेरा आग्रह है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन (Saharanpur Railway Station) का नाम मां शाकुंभरी देवी (Maa Shakambhari Devi) के नाम पर कर दिया जाए।
इमरान मसूद (Imran Masood) का कहना है कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन (Saharanpur Railway Station) का नाम माता शाकंभरी देवी (Mata Shakambhari Devi) के रखने के साथ उन्होंने देवबंद स्टेशन (Deoband Station) का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी स्टेशन करने की मांग की है। देवबंद वाली मांग करते हुए उनके माइक की आवास डाउन कर दी गई है। इमरान मसूद (Imran Masood) ने एक वीडियो और शेयर किया है, जिसमें वो देवबंद वाली मांग संसद में कर रहे है।