Rinku Singh Priya Saroj Engagement Video Photo: भारत के उभरते हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह की मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज से आज रविवार (8 जून) को सगाई हो गयी है। दोनों की सगाई का कार्यक्रम लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में आयोजित किया गया। जिसमें राजनीतिक और क्रिकेट की जानी मानी हस्तियां शामिल होने पहुंची।
पढ़ें :- BRICS सम्मेलन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा, टेरर फंडिंग रोकने पर बनी सहमति, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया एकमत...
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की अपनी बेटी सपा सांसद प्रिया सरोज से आज होने वाली सगाई पर सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा, “…मैं बहुत खुश हूं…”
Lucknow, Uttar Pradesh: Cricketer Rinku Singh and SP MP Priya Saroj arrive for their engagement ceremony pic.twitter.com/cvfL5vHf8K
— IANS (@ians_india) June 8, 2025
पढ़ें :- लखनऊ: मड़ियांव थाने के सामने दिनदहाड़े कबाड़ी ने बुजुर्ग की चाकू गोदकर कर दी
सगाई के कार्यक्रम में रिंकू सिंह क्रीम रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आए। प्रिया सरोज लाइट पिंक कलर का लहंगा चुन्नी पहने हुई थी। दोनों खूबसूरत दिख रहे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामें स्टेज पर पहुंचे। वहीं, सगाई से पहले प्रिया सरोज का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह भावुक नजर आयीं।
Heartfelt Congratulations to Rinku Singh and Priya Saroj on there engagement! pic.twitter.com/U5lReioOBS
— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) June 8, 2025
पढ़ें :- अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और अखिलेश यादव भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह में पहुंचे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “हम उन्हें आशीर्वाद और बधाई देने आए हैं।”
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव भी पहुंचे। शिवपाल ने कहा, “उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई समारोह में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। संभल सांसद जियाउर्र रहमान बर्क भी कार्यक्रम में पहुंचे।