Video: पीलीभीत का ट्रांस शारदा क्षेत्र इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। कभी शेर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं तो कभी तेंदुआ…लेकिन अब नदियों और नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में घूमता हुआ दिख रहा है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र के हज़ारा इलाके में खेत में आराम से घूमता मगरमच्छ #pilibhit pic.twitter.com/hqH5cfcFs8
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) April 16, 2025
दरअसल, ट्रांस शारदा क्षेत्र के सुतिया नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में पहुंच गया। खेत में मगरमच्छ को घूमते हुए देख किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने मगरमच्छ के खेत में चहलकदमी करते हुए वीडियो को भी बनाया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अब सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है।