Akash Deep Singing VIDEO: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एजबेस्टन में पहली टेस्ट जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। इस जीत में जिन खिलड़ियों का सबसे अहम योगदान रहा, उनमें बिहार के लाल आकाश दीप का नाम भी शामिल है। आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 6 विकेट दूसरी पारी में झटककर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। जिसके बाद आकाश दीप सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच आकाश दीप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी गायकी का हुनर दिखा रहे हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, अनिल वीडियोज़ नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने आकाश दीप का यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एक भोजपुरी गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख जा सकता है कि आकाश दीप और उनके आस-पास खड़े लोगों के चेहरे और कपड़ों पर गुलाल लगा हुआ है। ऐसे में वीडियो होली मिलन कार्यक्रम का लगता है। फिलहाल, इस वीडियो में आकाश दीप बड़े कॉन्फिडेंस के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं और बाकी लोग उनकी गायकी का आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो को 11 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो को 55 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 23 हजार से ज्यादा बार वीडियो शेयर किया जा चुका है।
बता दें कि आकाशदीप ने साल 1976 के बाद से पहले तेज गेंदबाज बनें हैं जिन्होंने इंग्लैंड के टॉप-5 बल्लेबाजों में से चार को आउट किया। 49 साल पहले यह काम वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग ने किया था। हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही आकाश दीप ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा, आकाश दीप ने इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले चेतन शर्मा ने साल 1986 में बर्मिंघम में ही यह कारनामा किया था।