Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO : सूर्या की संजू पर ये टिप्पणी फैंस को नहीं आयी पसंद, कप्तान की हो रही आलोचना

VIDEO : सूर्या की संजू पर ये टिप्पणी फैंस को नहीं आयी पसंद, कप्तान की हो रही आलोचना

By Abhimanyu 
Updated Date

Surya Kumar Yadav Remark on Sanju Samson : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव प्रेस वार्ता की। इस दौरान कप्तान ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बचाव किया, लेकिन उन्होंने संजू सैमसन को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जो फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया। अब सूर्या पर संजू का अपमान करने का आरोप लग रहा है।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान सूर्य कुमार यादव से पूछा गया कि क्या संजू प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं… कल भी हमने देखा कि उनका प्रैक्टिस सेशन काफी लंबा रहा। वो काफी देर तक पेस और स्पिन वाले विकेट पर रहे… क्या हम आने वाले मैचों में देखेंगे उनको खेलते हुए? इस पर सूर्या (हंसते हुए) ने तुरंत कहा- मतलब आप बोल रहे कि मैं अभिषेक की जगह पर खिलाऊं उसको (संजू)? फिर पत्रकार ने कहा- मतलब नंबर-3 मेय बी… फिर कप्तान ने कहा, मतलब तिलक की जगह खिलाऊं? इसके बाद सूर्या इसे मज़ाकिया तौर पर लेते हुए हंसने लगे।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “सब कुछ अच्छा चल रहा है। टीम से उम्मीदें काफी ज़्यादा हैं लेकिन विकेट थोड़े अलग हैं। हमें हर बार 250 रन बनाने की ज़रूरत नहीं है। हम आगे चलकर सरफेस चैलेंज का सामना करेंगे।” हालांकि, सूर्या की ओर से संजू को खिलाने की बात पर उल्टा सवाल करना फैंस को पसंद नहीं आया है। वो इसे एक अपरिपक्वता के साथ की गयी टिप्पणी बता रहे हैं।

सूर्या ने अभिषेक और तिलक का किया बचाव

पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा

प्रेस वार्ता में अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल किया गया, जो पिछले तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। इस पर भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे गेम में जाने में कोई चिंता नहीं है। मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं। मुझे उन टीमों की ज़्यादा चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी। उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं।”

तिलक वर्मा को लेकर सूर्य कुमार ने कहा, “टीम मैनेजमेंट ने तिलक को इसी तरह खेलने को कहा है। अगर 2 विकेट गिर जाते हैं, तो उसे कुछ ओवर खेलने होंगे और पीछे हटना होगा। मुझे यकीन है कि वह जिस तरह से बैटिंग कर रहा है, उससे खुश नहीं होगा, वह प्रैक्टिस में कड़ी मेहनत कर रहा है लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “ओपनर्स को छोड़कर, 3-8 को फ्लेक्सिबल रहना होगा। अगर 8-9 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरता है तो आप दुबे या पांड्या को खेलते हुए देख सकते हैं। मेरी पोजीशन भी फ्लेक्सिबल है।”

Advertisement