Rohit Sharma Test retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले उनके इस फैसले से हर कोई हैरान और फैंस गहरे सदमे में हैं। रोहित ने अचानक संन्यास का फैसला लेकर अपने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है। इसी बीच एक फीमेल फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से काफी दुखी नजर आ रही है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपने टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान किया। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर जिनिया देबनाथ नाम की यूजर रोहित के रिटायरमेंट पर रोती हुई नजर आयी। फीमेल फैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनको कहते सुना जा सकता है- “मां रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मुझे अब कुछ अच्छा नहीं लग रहा। मेरा सपना अधूरा रह गया। मेरी इच्छा थी कि मैं उनको टेस्ट मैच में खेलते हुए स्टेडियम में जाकर देखूं। अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।”
हिटमैन की फैन जिनिया वीडियो में आगे कहती हैं- “आप नहीं समझेंगे, मैंने सोचा था कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीतेंगे। नहीं मुझे ऐसा लगा था कि रोहित शर्मा वो पहले भारतीय कप्तान बनेंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम इंडिया को जिताएंगे।” इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट आए हैं। फैंस ने रोहित के संन्यास लेने पर दुख जताया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने टी20आई में पहले ही संन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह अभी भी वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे।