मुंबई: बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक सलमान खान (Salman Khan) हैं। सलमान के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ खासकर शादी के बारे में भी दिलचस्पी रखते हैं। सलमान खान (Salman Khan) का कई एक्ट्रेस और मॉडल के साथ नाम जुड़ा, लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं हो पाई है। इंडस्ट्री में और फैंस के बीच यह टॉपिक हमेशा आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है। फैंस इसी कश्मकश में रहते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) कब शादी करेंगे? अब इसका जवाब उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) ने दे दिया है। आइए जानते हैं सलीम खान (Salim Khan) ने समान की शादी ना होने की क्या वजह बताई।
पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
क्यों नहीं हो रही सलमान खान की शादी
सोशल मीडिया पर सलीम खान (Salim Khan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनसे सलमान खान (Salman Khan) की शादी को लेकर सवाल किया गया। इस पर सलीम खान (Salim Khan) ने जवाब दिया, ‘सलमान का पता नहीं क्या है? सलमान की एक तो इस वजह से शादी नहीं होती है कि थोड़ा सा सलमान की सोच अलग है। जो एक कारण है कि उन्होंने शादी नहीं की है’।
सलमान खान चाहते हैं घरेलू पत्नी
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
इसके बाद उन्होंने बताया कि सलमान जब किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, तो वे उस महिला में अपनी मां के गुण तलाशने लगते हैं। सलीम खान ने कहा कि सलमान का यह उम्मीद करना गलत है कि एक करियर ओरिएंटेड महिला अपनी इच्छाओं को छोड़कर सिर्फ घर के कामों में ही ध्यान लगाए। जब दोनों के बीच कमिटमेंट हो जाता है तो वो उसे कन्वर्ट करने की कोशिश करता है, उसमें अपनी मां ढूंढता है. अब वो तो पॉसिबल नहीं है। सलीम ने कहा कि एक करियर ओरिएंटेड महिला बच्चों को स्कूल ले जाने, घर का काम करने जैसी एक्टिविटीज नहीं कर सकती है।
सलीम खान की यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसको देखकर फैंस चौंक गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर है जो मार्च 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।