Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

VIDEO-बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में भारतीय जनता पार्टी नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brijbhushan Sharan Singh) का हेलीकॉप्टर खेत में लैंड कराया गया। इसके बाद सिंह और उनके हेलिकॉप्टर की सुरक्षा को लेकर अफवाह उड़ने लगी। इन अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश स्थित कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brijbhushan Sharan Singh)  ने अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है।

पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल

सोशल मीडिया साइट एक्स पर बीजेपी नेता ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी। डेढ़ मिनट के वीडियो में पूर्व सांसद ने कहा कि आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर दिनारा और संदेश विधानसभा में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा कार्यक्रम कर के मैं दिनारा के लिए हेलिकॉप्टर से निकला।

पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

जानें क्या है मामला?

पूर्व सांसद ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग खेत में करानी पड़ी। यह किसी प्रकार की घटना नहीं है। लैंडिंग पायलट ने सूझबूझ से करा ली। किसी प्रकार की घटना नहीं घटी। मैं इस समय गाड़ी में बैठकर पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में न आएं। मैं खुद यह पोस्ट कर रहा हूं। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी और हेलिकॉप्टर सुरक्षित हैं। यहां की जनता और प्रशासन ने हमारा सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार संदेश विधानसभा में कार्यक्रम करने के बाद जब सिंह दिनारा के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो रहे थे, इसी दौरान मौसम बिगड़ गया। पायलट ने तत्काल लैंडिंग खेत में कराई। बारिश और तेज हवा के बीच यह घटना छोटी सासराम और सरफाफर गांव के मध्य हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार जैसे ही हेलिकॉप्टर खेत में उतरा तत्काल मौके पर लोग पहुंचे और मदद की। सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस की टीम भी पहुंची और बृजभूषण शरण सिंह को पटना के लिए रवाना किया गया।

पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव
Advertisement