Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अतिथि देवो भवः आगरा ताजमहल देखने आयी इटली की दो महिलाओं की अचानक खुल गयी साड़ी,यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने पहनाई

Video-अतिथि देवो भवः आगरा ताजमहल देखने आयी इटली की दो महिलाओं की अचानक खुल गयी साड़ी,यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने पहनाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। अतिथि देवो भवः इस स्लोगन को यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने साकार किया ​है।आगरा ताजमहल देखने आयी इटली की दो महिलाओं की साड़ी अचानक खुल गयी, उन्हें साड़ी बांधना नही आता था तभी यूपी पुलिस की महिला सिपाही आगे आयी और अपने हाथों से दोनों महिलाओं को साड़ी पहना दी, विदेशी पर्यटक ये देख कर बहुत खुश हुए।

पढ़ें :- लखनऊ: सीएम हेल्पलाइन के 200 कर्मचारियों वेतन बढ़ाने की मांग में किया विरोध प्रर्दशन

आगरा से हैरान करने वाली, लेकिन दिल छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विदेशी महिला पर्यटकों की अचानक खुल गई साड़ी और असहज हो गईं महिलाएं। मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने तुरंत मदद की साड़ी को फिर से सही ढंग से पहनाया। विदेशी महिला पर्यटकों ने कहा कि “It’s Amazing Dress!” ये नज़ारा देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए और भारतीय वेशभूषा की सराहना की। भारतीय संस्कृति और पुलिस की मानवता की खूबसूरत मिसाल बनी। ये तस्वीर यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दिया विवादित बयान, देखें वायरल वीडियो
Advertisement